फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के निशाने पर व्यापारी 24 घंटे में दो से लूटपाट

Tue, 30 Aug 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
लूटपाट के बाद फरार होते संदिग्‍ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ढबारसी-उझारी मार्ग पर सोमवार शाम ढबारसी से रुपये वसूल कर हसनपुर लौट रहे थोक व्यापारी के मुनीम को बदमाशों ने निशाना बना डाला। दो बाइक से आए पांच बदमाशों ने गांव पुठसल के पास बाइक सवार मुनीम को टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद हथियारों के बल पर उसके पास रखे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।  रात व्यापारी थ्‍ााने पहंुच गए और हंगामा किया।
विज्ञापन


हसनपुर निवासी लाला मुकेश अग्रवाल तेल, चीनी, रिफाइंड और डालडा घी के थोक विक्रेता हैं। इनके पास से रहरा, आदमपुर, ढबारसी, उझारी, सैदनलगी के व्यापारी सामान ले जाते हैं। मुकेश अग्रवाल ने हसनपुर के मोहल्ला महल निवासी मोनू को मुनीम की नौकरी पर रखा हुआ है।

सोमवार शाम चार बजे मोनू अपने साथी हसनपुर निवासी चुन्नू के साथ ढबारसी से दुकानदारों से रुपये लेकर बाइक से हसनपुर लौट रहा था। उझारी-ढबारसी मार्ग पर गांव पुठसल के पास पीछे से दो बाइक से आए पांच बदमाशों ने मोनू की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। डिग्गी में रुपये रखे होने की बात पता चली तो पहले उसे खोलने की कोशिश की। डिग्गी न खुलने पर उसे तोड़ डाला। बाद में रुपये का पैकेट लेकर इंकौदा वाले संपर्क मार्ग की तरफ भाग गए। सरेराह मुनीम से लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों को तलाशने की कोशिश की, मगर फिर वही ‘ढाक के तीन पात’। बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली ने बताया लूट की जानकारी मिली है। 

सरेराह व्यापारी को दौड़ाकर 92 हजार लूटे
हसनपुर/उझारी(ब्यूरो)। वर्कशॉप से घर लौट रहे व्यापारी को दौड़ाकर चार नकाबपोश बदमाशों ने तकरीबन 92 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। गनीमत रही कि, व्यापारी का शोर गुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में रिपोर्ट लिखने की तैयारी की जा रही है। 

गांव ढक्का निवासी तौफीक की सैदनगली में लोहे की वर्कशॉप है। तौफीक एक अखबार के पत्रकार भी हैं। रोज की तरह रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे तौफीक वर्कशाप बंद कर अपनी कार से ढक्का जा रहे थे। अभी वे सैदनगली से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि, टायलेट के लिए सड़क किनारे कार रोक दी। इस बीच चार नकाबपोश बदमाश वहां पहुंच गए और तौफीक की पिटाई करने लगे।

वे किसी तरह भागे तो दो बदमाशों ने उन्हें हसनपुर रोड पर दौड़ा लिया, जबकि दो कार में घुस गए। इस दरम्यान तौफीक का शोर सुनकर लोग दौड़े, मगर बदमाश कार में रखे रुपयों से भरा बैग लेकर खेतों की ओर भागे। इधर, उन्हें दौड़ा रहे बदमाश भी भागने लगे, मगर एक पकड़ लिया गया। भीड़ ने उसको पीटा भी। तौफीक के मुताबिक बैग में 92 हजार रुपये रखे थे। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को सौंप दिया।

उसकी निशानदेही पर उसके दो और साथी भी गिरफ्तार कर लिए गए, मगर चौथा गिरफ्त से बाहर है। रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

वहीं सैदनगली के थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली ने बताया कि, व्यापारी से रुपये छीनने के मामले में एक आरोपी को तो भीड़ ने ही पकड़ लिया था, जबकि उसके दो साथियों को उसके बताने पर गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की पूरी तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें