फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिवाली के मौके पर रोडवेज विभाग ने भी बेहतर सुविधा देने के लिए कमर कस ली है। दिवाली के मौके पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल अमरोहा डिपो को दो और नई बसों की सौगात मिली है।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर नौकरीपेशा लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों को लौटना शुरू हो गए हैं। इसको लेकर ट्रेन और बसों में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने भी कमर कस ली है। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि दिवाली के मौके पर भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। अमरोहा डिपो के बेडे़ में दो नई बसें शामिल हुई हैं। जिन्हें दिल्ली के लिए चलाया जाएगा। जिन्हें लोकल रूटों पर लगाया जाएगा। दिवाली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के रूट निर्धारित किए जाएंगे। यात्रियों को परेशानी न हो। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें