गजरौला। हसनपुर क्षेत्र के गांव मनौटा स्थित त्रिमूर्ति शेष धाम आश्रम पर एक यज्ञ देश के नाम आयोजित हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शुक्रवार को आश्रम से तिगरी गंगा तट तक ज्योति को लेकर पदयात्रा की गई।
आश्रम के महामंडलेश्वर मनोज दास के नेतृत्व में निकाली गई ज्योति पद यात्रा में शामिल लोगों के हाथ में भगवा ध्वज था। वह सनातन धर्म की जय बोलते चल रहे थे। जबकि महामंडलेश्वर पर ज्योति थी। गजरौला चौपला पर भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने साधु संतों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया व ज्योति पद यात्रा में शामिल हो गए। तिगरी में जाकर ज्योति को गंगा जल में प्रवाहित किया। पतित पावनी गंगा से विश्व कल्याण और शांति की कामना की। इस मौके पर चौधरी धर्मवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह मांगट, राकेश कुमार, नेमपाल सिंह, देवेंद्र सैनी, धीरज कुमार, उदयवीर सिंह, शेर सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद