फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे बंदी से रोडवेज निगम को 18 लाख की लगी चपत

Tue, 05 Aug 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे बंदी से अमरोहा डिपो को दो दिन में 18 लाख रुपये की चपत लगी है। बंदी के दौरान प्रतिदिन सिर्फ तीन लाख रुपये की कमाई हो सकी, जबकि सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 12 लाख रुपये की आमदनी होती है।
विज्ञापन

11 जुलाई से सावन माह की कांवड़ यात्रा चल रही थी। हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है, इसलिए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया। प्रत्येक शुक्रवार की रात को डायवर्जन लागू कर सोमवार की दोपहर को खोला गया। पहले तीन सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ कम रही, जिसके चलते प्रशासन ने रोडवेज बस के चलने पर पाबंदी नहीं लगाई थी, लेकिन आखिरी सोमवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसके चलते बृहस्पतिवार को ही प्रशासन कंटेनर, ट्रक, निजी बसों और डीसीएम को डायवर्ट कर दिया था। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर शनिवार की रात से रोडवेज बसों को भी हाईवे पर आने नहीं दिया। हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर कार व अन्य छोटे वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई थी। अमरोहा डिपो से चलने वाली सभी बसों को वैकल्पिक मार्गों से निकलने के निर्देश दिए। जिसके चलते रोडवेज बसों का बेहतर ढंग से संचालन नहीं हो पाया। अधिकांश बस डिपो में ही खड़ी रह गईं। बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून और मुरादाबाद के रूट पर ही बसों का संचालन हो सका। जबकि हाईवे के रूट पर चलने वाली सभी बस बंद रहीं।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि हाईवे बंद होने के चलते रविवार और सोमवार दो दिन में अमरोहा डिपो को प्रतिदिन करीब नौ लाख का नुकसान हुआ है। अब हाईवे खुल गया है, मंगलवार की सुबह से सभी बसों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें