फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे पर लटता मिला रोडवेज कंडेक्टर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। संदिग्ध परिस्थितियों में रोडवेज कंडक्टर का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घरेलू क्लेश में कंडक्टर के आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के आलमपुर कैच गांव की है। यहां पर गजेंद्र यादव का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा कोमल (35) रोडवेज में कंडक्टर था। वर्तमान में उसकी तैनाती मुरादाबाद से मेरठ के लिए चलने वाली सोहराब गेट डिपो पर थी। शनिवार की शाम कोमल का शव घर के कमरे में छत वाले पंखे के सहारे रस्सी के फंदे में लटकता मिला। परिजनों ने कमरे का गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के रात्रि में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि कोमल ने घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या की है। वहीं इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें