फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डायवर्जन हटते ही दौड़ी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रूट डायवर्जन हटते ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन अभी अमरोहा-नूरपुर मार्ग वन वे ही है। जिससे इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। पिछले दो दिनों से अधिकांश बसों का संचालन प्रभावित होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब दिल्ली समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए बसें सामान्य रूप से रवाना होने लगी हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। परिवहन विभाग हालात के अनुसार संचालन में बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन

30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। इसके लिए पुलिस ने हाईवे और अमरोहा नूरपुर मार्ग पर रूट डायवर्जन किया है। इस मार्ग पर भारी वाहन नहीं चल पा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार से हाईवे पर रूट डायवर्जन कर दिया गया था। जो सोमवार को खोल दिया गया है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि फिलहाल दिल्ली, मेरठ और मुरादाबाद के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी अमरोहा नूरपुर मार्ग पर वन वे होने की वजह से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। हरिद्वार के लिए बसों को नौगावां सादात, फीना और चांदपुर होकर निकाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें