फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार को मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बसें शहर में नहीं आएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुरादाबाद में रूट डायवर्जन के चलते चार सितंबर को अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। बसें मुरादाबाद शहर के भीतर नहीं जाएंगी, बल्कि आरटीओ कार्यालय तक संचालित होंगी। शहर जाने वाले यात्रियों को पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर उतरकर वैकल्पिक साधन से जाना होगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते मुरादाबाद में रूट डायवर्जन किया गया है, जिसका असर अमरोहा से संचालित बसों पर भी पड़ेगा। परिवहन विभाग ने यात्रियों से शुक्रवार को मुरादाबाद की यात्रा रूट डायवर्जन को ध्यान में रखकर करने की अपील की है, ताकि परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि रूट डायवर्जन संबंधी पत्र मिल गया है। मुरादाबाद जाने वाली बसों के चालक और परिचालकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें