कैलसा। कई दिनों बाद गांगन नदी का जलस्तर घटने से सिहाली नारायण स्थित रपटा पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इससे अमरोहा-मुरादाबाद के बीच संपर्क बहाल होने के साथ पुल के दूसरी ओर बसे दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिली है।
पिछले दिनों नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पर पानी भर गया था, जिससे आवागमन रोकना पड़ा था। अब पानी उतरने पर बहलोलपुर, सिहाली नारायण, झनकपुरी, भूकापुरी, नन्हेड़ा अलयारपुर, खुशहालपुर, रवाना, कूरी और भीकनपुर समेत दर्जनों गांवों की आवाजाही सुचारू हो गई है। हालांकि नदी में बहाव और आसपास के खेतों में पानी अभी है। प्रशासन ने दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों से सावधानी बरतने की अपील की है। एसडीएम शशिभूषण पाठक ने बताया कि जलस्तर कम होने के बाद पुल से आवागमन शुरू हो चुका है।