फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजराैला में सांड़ ने भाजपा नेता को पटका, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। सांड़ ने चौपला पर टैक्सी से उतर कर पैदल जा रहे भाजपा नेता भिखारी सिंह को पटक दिया। वह घायल हो गए। उनके चीखने चिल्लाने पर आए लोगों ने सांड़ को दौड़ाया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना उनके रिश्तेदारों को दी।
विज्ञापन

लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी भिखारी सिंह भाजपा नेता हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार दोपहर बाद गाजियाबाद से टैक्सी में सवार होकर बिजनौर में रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे। शाम करीब छह बजे चौपला पर टैक्सी से उतर कर बिजनौर की बस पकड़ने के लिए पैदल जा रहे थे। कुछ ही दूर चले थे। इस बीच पीछे से आए सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आस पास के लोग व दुकानदार दौड़ पड़े।
सूचना पाकर एंबुलेंस पहुंच गई। उनको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत में सुधार था। उधर अस्पताल कर्मियों ने सांड़ के हमले में घायल होने की सूचना उनके बिजनौर में रहनेे वाले परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजन गजरौला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें