फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये अनदेखी-मनमानी, पब्लिक की परेशानी

विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला दानिश मंदान में सड़क पर पड़ी बजरी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका की अनदेखी और ठेकेदारों की मनमानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शहर के आजाद रोड पर जिला पंचायत कार्यालय के पास हफ्तेभर से गिट्टी पड़ी है। वहीं आजाद रोड से मोहल्ला दानिशमंदान को जाने वाली सड़क पर मस्जिद के सामने बीच सड़क पर बजरी और रेता डालकर छोड़ दिया गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार इस समस्या को नजर अंदाज करने में लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहर में कई जगहों पर निर्माण चल रहा है। इसमें मनमानी चल रही है। जिसकी नगर पालिका अनदेखी कर रही है। निर्माण से पहले सड़क पर गिट्टी बालू डालकर छोड़ दिया जा रहा है। बीच सड़क पर गिट्टी और बजरी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। शहर के आजाद रोड दो जगहों पर गिट्टी बिखरी है। इन दोनों जगहों से रोजाना सैकड़ों लोग गुजर रहे हैं। यहां करीब हफ्तेभर से लोग परेशानी झेल रहे हैं। यही हाल आजाद रोड से मोहल्ला दानिशमंदान के लिए जाने वाली सड़क पर फारुक आजम मस्जिद के सामने बीच सड़क पर बजरी और रेता पड़ा है। यहां भी लोग दुश्वारियों के बीच गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें