फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद किसी जाति समाज नहीं किसान कौम की पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की। रविवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति चौधरी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक फार्म हाउस पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि रालोद के रुहेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अशफाक अली खान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसी एक जाति व समाज की पार्टी नहीं है, बल्कि यह पार्टी किसान कौम की पार्टी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल में हर वर्ग के लिए बराबर सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में हर वर्ग को मिलकर राष्ट्रीय लोक दल को सत्ता में लाना है। इसके लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। इस बार भाजपा के हिंदू मुस्लिम के नाम पर बांटने वालों के बहकावे में नहीं आना है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए रालोद को मजबूती देकर भाजपा को हराने का काम करेंगे।
किसानों पर किए गए अत्याचारों का आगामी विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देंगे। इस मौके पर उन्होंने सैकड़ों लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला संगठन महामंत्री राजीव राठी, विधानसभा अध्यक्ष रवि राठी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष गजरौला शुभम चड्ढा, युवा क्षेत्रीय सचिव सुमित शिवाच, युवा नगर अध्यक्ष गजरौला नमन चौधरी, सर्वेन्द्र कुमार, मास्टर धर्मपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, मास्टर भगवान सिंह, अमन राठी, खजान सिंह, जनम सिंह, पवन गिल, पिंटू धारीवाल, मास्टर ध्यान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें