फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जून में 618.38 करोड़ की राजस्व वसूली

Mon, 07 Jul 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एआरटीओ प्रशासन बबीता वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व, पंजीकरण और ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में 20.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विभाग ने इस दौरान लक्ष्य का 86.35 प्रतिशत पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जून माह में 618.38 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ, जो पिछले वर्ष जून की तुलना में 6.06 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि तब दर्ज हुई जब विभाग ने कई श्रेणियों में छूट, विशेषकर ई-वाहनों पर टैक्स रिबेट प्रदान किए हैं। पूरा जून महीना स्थानांतरण सत्र के रूप में रहा। कहा कि वाहन पंजीकरण के निजी और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में उत्साहजनक वृद्धि हुई है। अप्रैल से जून तक कुल 2171 नए परिवहन वाहन पंजीकृत हुए हैं। इस तरह से 226.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इनमें ई-रिक्शा (पैसेंजर) में वृद्धि उल्लेखनीय रही है। जहां एक ओर विभाग ने ई-वाहनों के लिए 21.60 लाख की छूट दी, वहीं दूसरी ओर कुल राजस्व में 20.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह संकेत है कि राज्य ने छूट के बावजूद स्थिर राजस्व का मोडल सफलतापूर्वक अपनाया है। यह रुझान इस बात का प्रमाण है कि कर प्रणाली अब केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि प्रोत्साहन आधारित और लचीली बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें