फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे मजदूर की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुंबई से लौटे मजदूर की दूसरे सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मजदूर विम्स हास्पिटल में भर्ती है। वहीं शनिवार को आई पंद्रह रिपोर्ट में कोई नया केस सामने नहीं आया। तेरह की रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि दो आशंकितों का दोबारा सैंपल भेजा जाएगा। वहीं सर्विलांस टीम ने टीएमयू हास्पिटल का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले का एक युवक मुंबई में मजदूरी करता है। वह मई के आखिरी हफ्ते में मुंबई से लौटा था। सर्विलांस टीम ने उसे क्वारंटीन कर सैंपल कराया। रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया। उसे विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका दोबारा सैंपल किया गया। शनिवार को आई पंद्रह सैंपलों की रिपोर्ट में वह दोबारा संक्रमित पाया गया। जबकि बाकी की रिपोर्ट निगेटिव रही। दो लोगों के दोबारा सैंपल किए जाएंगे। वहीं डिस्टिक सर्विलांस आफिसर डा. विनोद कुमार और डिस्टिक एपेडियोलॉजिस्ट डा. जावेद अख्तर सिद्दीकी ने टीएमयू हास्पिटल का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें