फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के निजी लैब में पॉजिटिव मिले युवक की सरकारी रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गाजियाबाद के निजी लैब में कराई गई जांच में पॉजिटिव मिले अमरोहा के युवक की सरकारी रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवक को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी दोबारा जांच कराई तो रिपोर्ट में निगेटिव आई। फिलहाल युवक को अभी टीएमयू हास्पिटल में रखा गया है।
विज्ञापन

शहर का एक युवक लाइट डेकोरेशन का काम करता है। युवक को कुछ दिनों से सिर में दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को परिजन उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने निजी लैब में उसकी कोरोना की जांच कराई। बुधवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद निजी अस्पताल ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। बाद में परिजनों ने युवक को टीएमयू हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार को युवक का दोबारा सैैंपल लिया गया। वहीं अमरोहा में उसके संपर्क में रहे परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। दोबारा भेजी गई सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आ गई। युवक की रिपोर्ट निगेटिव रही। युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर परिजनों और विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है।
अमरोहा के बीड़ी पत्ता कारोबारी का टीएमयू में दोबारा सैंपल
अमरोहा। जिले के एक बीड़ी पत्ता कारोबारी का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह दिल के मरीज हैं। गुरुवार को कारोबारी की तबीयत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर नोएडा के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। शुक्रवार को कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद प्राइवेट हास्पिटल ने इलाज करने से हाथ खड़े कर लिए। रात में कारोबारी को टीएमयू हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां कारोबारी का दोबारा सैंपल कराया गया। वहीं परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें