फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता के अभद्रता के आरोप में प्रधानाचार्य समेत दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के प्रवक्ता से अभद्रता करने एवं जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में श्रीमति सुखदेवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य परम सिंह एवं परिचारक आदर्श कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

श्रीमती सुखदेव इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के प्रवक्ता आलोक कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर से शासन की योजना के अनुसार एल्बेंडाजोल तथा फोलिक एसिड की दवाइयां विद्यार्थियों के लिए लेकर विद्यालय पहुंचा था। दवाइयों को कक्षा अध्यापकों को सौंपने के लिए परिचारक शेखर शर्मा से कहा। उसने मना कर दिया। अभद्रता की। इसको लेकर पास में खड़े परिचारक आदर्श कुमार ने गालीगलौज की। यह घटना प्रधानाचार्य कक्ष के सामने हुई। जब इस संबंध में प्रधानाचार्य से शिकायत की गई तो आरोप है कि प्रधानाचार्य ने भी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्र व्यवहार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य परम सिंह और परिचारक आदर्श कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें