फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल में चार सगे भाइयों समेत एक ही परिवार के 17 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार सगे भाइयों समेत एक ही परिवार के सत्रह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मजरा दौलतपुर उर्फ पृथीपुर गांव में रहने वाले अनवार और जमीर हुसैन के परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। पेशे से किसान अनवार का बेटा शमशाद बीजेपी का बूथ अध्यक्ष है। जबकि जमीर हुसैन का बेटा मीर खान पूर्व प्रधान है। दोनों परिवारों के बीच विधानसभा चुनाव के बाद रंजिश और बढ़ गई। दोनों पक्ष भाजपा और सपा के समर्थन में वोट करने को लेकर आमने-सामने थे। गुरुवार की तड़के चार बजे सहरी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि मीर हुसैन के परिवार के लोगों ने अनवार के घर मे घुसकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई। घटना में शमशाद, दिलशाद, कामिनी, सहारून, रिहान और नवाजिश समेत दोनों पक्षों 13 लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अमरोहा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। घायल सहारून समेत तीन लोगों को छर्रे लगने का आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि अनवर के बेटे नौशाद की तहरीर पर जबर खान, मीर खान, मुन्ने, ओसाफ, कामिल, आमिर खान, सलमान, शाहरुख, मारूफ, मासूर, अकबर, अकरम, फहीम, वसीम, इलियास, गयास और नौसर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें