फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भूमि का इकरारनामा दूसरे को करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Jan 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं/कुआखेड़ा। अपनी भूमि का इकरारनामा गलत तरीके से दूसरे के पक्ष में करने पर एक ग्रामीण ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुआखेड़ा निवासी नवाब द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसकी गांव में मकान बना हुआ है। उसकी पैतृक संपत्ति का इकरारनामा गांव के ही अनीस अहमद, शाहिद, युसूफ व शाकिर ने 19 दिसंबर 2024 को आरिफपुर माफी गांव निवासी ऋतिक व ग्राम मिलक मोतीखेड़ा निवासी अनिल के पक्ष में कर दिया। अपनी पैतृक भूमि का इकरारनामा दूसरे को करने की जानकारी मिलने पर उसके द्वारा अनीस व दूसरे आरोपियों से की गई। नवाब का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने 22 दिसंबर 2024 को उसके घर में घुसकर लाठी डंडों से उसकी पिटाई की। नवाब का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अनीस, युसूफ, शाकिर व शाहिद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें