फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर हमले के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की अति व्यस्त महादेव चुंगी पर बृहस्पतिवार शाम बस से उतरते ही छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला विजय नगर में रहने वाले सर्वेश शर्मा के पुत्र आदित्य पर एक निजी तकनीकी संस्थान की बस से उतरते ही बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। आदित्य इस संस्थान में बीसीए का छात्र है। बेहद व्यस्त रहने वाली महादेव चुंगी पर फायरिंग होने से दहशत फैल गई थी। आदित्य के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। वही दूसरी ओर छात्र व उसके परिजन सरेआम फायरिंग की वारदात से भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें