फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर मुलायम की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने पर रिपोर्ट दर्ज  

Tue, 24 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : getty
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक एकाउंट पर लोड करने पर समर्थकों में उबाल आ गया। गुस्साए समर्थकों ने पहले एसपी से मुलाकात कर इसकी शिकायत की। डिडौली कोतवाली में संबंधित के खिलाफ तहरीर दी। चूंकि मामला सपा सुप्रीमो से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने भी आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी मोहित कुमार की धरपकड़ की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन


कस्बा जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी/मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष साजिद अली पुत्र रफीक के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर तमाम समर्थक व पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

यहां पर उन्होंने एसपी डॉ.शिवा शिम्मी चनप्पा वार्ता की और बताया कि मोहित कुमार नाम के युवक ने फेसबुक एकाउंट पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो अपलोड की है, जिससे उनकी छवि को धूमिल किया है। यूथ ब्रिगेड इसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


इस पर एसपी ने उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद समर्थक डिडौली कोतवाली में पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट लिखाई है। इस संबंध में सीओ सिटी शील कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ 505 धारा (मानहानि) में मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें