फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की डिमांड की। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। जेठ ने छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर नौगांवा पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी 21 फरवरी 2019 को गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी वेद प्रकाश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की डिमांड करते थे। विरोध करने पर आर्थिक और शारीरिक शोषण किया जाने लगा। जेठ अश्लील हरकतें करता था। 31 अक्तूबर 2021 की दोपहर ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया। तभी से पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है।
आरोप है कि बीती 19 दिसंबर की दोपहर विवाहिता अपने घर पर अकेली थी। तभी ससुराल वाले घर में घुस आए। कार और रुपये की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। विवाहिता के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हो चले गए। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति वेद प्रकाश, राज दुलारी, संजीव पाल, चमन उर्फ सजला, रुकमणी उर्फ बेबी निवासी नंदग्राम गाजियाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें