फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंडमार्क कालेज के डायरेक्टर और प्रबंधक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। डिडौली पुलिस ने लैंडमार्क पैरामेडिकल कालेज के निदेशक और प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। एएनएम और जीएनएम करने वाले 101 छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप है। छात्र-छात्राओं की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच कराई थी। डीआईओएस की जांच में कॉलेज मान्यता से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। तभी से छात्र-छात्राएं आक्रोशित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को डिडौली कोतवाली पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विपिन सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और लैंडमार्क पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया था। तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कॉलेज में जीएनएम-एएनएम छात्राएं-छात्राओं ने एडमिशन लिया था। जिसमें कॉलेज प्रबंधक ने 80 हजार रुपये प्रति वर्ष शुल्क लिया। प्रवेश प्रक्रिया के समय सभी एग्जाम, प्रैक्टिकल, हॉस्पिटल सभी को सही बताया था। छात्र-छात्राओं ने फिर डायरेक्टर के माध्यम से धनराशि जमा कराई। जब एग्जाम का समय आया तो उन्होंने किसी वेबसाइट पर सभी छात्र-छात्राओं का एग्जाम करा दिया। रिजल्ट भी उसी वेबसाइट पर दिखाया गया। जबकि वर्ष पूरा होने पर रिजल्ट मांगा तो देने से इंकार कर दिया। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज की फर्जी मान्यता दिखाकर 101 छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। धोखाधड़ी कर उनका दो साल का समय और फीस बर्बाद कर दी। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द निवासी छात्रा फराह अंजुम की तहरीर पर लैंडमार्क कॉलेज के प्रबंधक खालिद परवेज और डायरेक्टर अय्यूब खान के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें