फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अतिक्रमण हटाकर अमरोहा-बिजनौर रोड का चौड़ीकरण कर बनाया जाए डिवाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या से लोग परेशान हैं। कई अभियान चलने के बाद भी स्थिति जस की तस है। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में भी व्यापारियों ने यह मुद्दा उठाया था। रविवार को व्यापारियों ने सुझाव दिया कि सबसे पहले बिजनौर रोड का चौड़ीकरण कर डिवाइडर बनाया जाए।
विज्ञापन

शहर में टीपीनगर से अतरासी चौराहे तक पहुंचने में कई बार 30 मिनट लग जाते हैं। बटवाल चौराहे पर भी हर समय जाम रहता है। इससे राहगीरों के साथ मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी फंस जाती है।
व्यापारियों ने कहा कि सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे पीछे किए जाएं और रोडवेज बसों समेत भारी वाहनों को बाइपास से निकाला जाए। ई-रिक्शाओं के लिए भी मार्ग निर्धारित किया जाए। व्यापारी चौधरी चरण सिंह ने कहा कि बटवाल चौराहे पर जाम से राहत के लिए बड़े वाहनों की नो एंट्री होनी चाहिए। भारी वाहनों को जोया मार्ग से ही बाइपास की तरफ मोड़ने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें