अमरोहा। अंसार बिरादरी का इतिहास और विरासत नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को मोहल्ला कुरैशी स्थित एमएचए पब्लिक स्कूल में पुस्तक ‘हरकतुल अंसार’ का विमोचन किया गया। इसके लेखक मरहूम बाबू अख्तर अली अंसारी हैं और संकलन नवाब अंसारी ने किया है।
मुख्य अतिथि फजलुर्रहमान अंसारी रहे। अध्यक्षता मास्टर मोहम्मद रफीक अंसारी ने की। डॉ. शकील फारूक और मुफ्ती मोहम्मद जाहिद विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन मौलाना मुस्लिम ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पुस्तक में अंसार बिरादरी के इतिहास, पहचान और पूर्वजों के योगदान को सामने लाया गया है। इससे नई पीढ़ी को अपनी विरासत जानने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान यासिर अंसारी, अनस रहबर, रईसुर्रहमान, अतीकुर्रहमान अंसारी, नवाब अंसारी, हाजी मुजफ्फर अंसारी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट मतलूब सुब्हानी, एडवोकेट मोहम्मद असलम, हाजी जफर और कांग्रेस नेता हसन आरिफ अंसारी सहित कई लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मास्टर मोहम्मद नदीम ने आभार जताया। दुआ के साथ समारोह का समापन हुआ।