फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन का सौदा कर बैनामा कराने से इन्कार, 6.40 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

जमीन का सौदा कर 6.40 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से पूर्वी दिल्ली के थाना रोड भजनपुरा निवासी दरेश कुमार सैनी वर्तमान में गीता मार्ग हापुड़ में रहते हैं। उन्होंने बताया कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मनौटा में उनकी भूमि है। वहीं, गांव मनौटा निवासी विनोद सहखातेदार है। करीब छह माह पहले विनोद ने कहा था कि वह अपनी भूमि का 1/8 भाग बेचना चाहता है। 6.40 लाख रुपये में भूमि का सौदा हुआ था। दो लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए गए। सात माह में बैनामा कराना तय था। इस बीच विनोद ने खाते में चार लाख और 40 हजार रुपये मंगवा लिए। 18 अप्रैल 2024 को भूमि का बैनामा कराया जाना था। कागज तैयार कराकर गवाह और विनोद भी रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए। लेकिन, विनोद बहाना बनाकर बिना बैनामा कराए ही रजिस्ट्री कार्यालय चला गया।
विज्ञापन

सात अगस्त 2024 को शाम के समय दरेश सैनी गांव मनौटा में अपने खेत पर गए थे। वहां पर विनोद भी मिल गया। उन्होंने विनोद से रुपये वापस करने को कहा तो मारपीट पर उतारू हो गया। जान से मारने की धमकी दी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामले में विनोद निवासी गांव मनौटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें