ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से युनूस जैदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नववर्ष पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए जॉन एलिया की गजलों को गुनगुनाया। किसी ने गीत तो किसी ने अमरोहा शहर से जुड़ीं पुरानी यादों को ताजा किया।
शिक्षक मनोहर लाल सागर नैनीताल ने शिक्षा की अहमियत के बारे में बताया। कहा कि बचपन में पढ़ाई के दौरान की दोस्ती इंसान को हमेशा एक दूसरे से जोड़े रखती है। उन्होंने ओल्ड बॉयज के आपस में मधुर संबंधों की प्रशंसा की। युनूस जैदी ने बताया कि हर नववर्ष पर कार्यक्रम के माध्यम से हम देशभर में रह रहे लोग एक जगह जमा होते है और पुरानी यादें साझा करते हैं। इमदाद आबिदी ने जॉन एलिया की गजल पेश कर अपने पुराने साथियों को श्रद्धांजलि पेश की। कार्यक्रम में विजदान नकवी, विवेक मधुकर, मोहम्मद आरिफ जिया उर रहमान, डाॅ. ताबिश, डाॅ. तश्कील सैय्यद मुज्तबा, शैबान कादरी, अली आबिदी अमरोहवी, इनाम उर रहमान, मुसर्रत मुज्तबा मौजूद रहे।