फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम पंचायतों में आज मनाया जाएगा रिफॉर्म उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को रिफॉर्म उत्सव मनाया जाएगा। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न सुधारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्थानीय समस्याओं और जरूरतों को दर्ज कर ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने अधिकारियों को ग्राम सभाओं को औपचारिकता तक सीमित न रखकर जनभागीदारी और स्थानीय विकास का माध्यम बनाने के निर्देश दिए। पीपुल्स प्लान कैंपेन (पीपीसी) सबकी योजना-सबका विकास के तहत पंचायत राज व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों, महिला सशक्तीकरण, जल-स्वच्छता, ग्रामीण विकास और कृषि समेत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी।
ग्राम सभाओं में महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और कमजोर व वंचित वर्गों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से सुझाव लेकर समस्याओं का अभिलेखीकरण किया जाएगा। एसडीएम, बीडीओ और विभागीय अधिकारी कार्यक्रम की निगरानी करेंगे। कार्यवाही, उपस्थिति और फोटो-वीडियो समेत विवरण निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना होगा। लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


जरूरतों के आधार पर तय होंगी प्राथमिकताएं
पेयजल, स्वच्छता, सड़क, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को ग्राम पंचायत विकास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों को ग्रामीणों से सीधे संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर विकास कार्यों की दिशा तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें