फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रजाकपुर चौराहा बनेगा भव्य और आधुनिक

Tue, 19 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात रोड पर अकबरपुर पट्टी वार्ड के रजाकपुर चौराहे को नगर पालिका की ओर से भव्य व आधुनिक रूप से तैयार किया जाएगा। इसके लिए पालिका ने डीएम की मंजूरी भी ले ली है।
विज्ञापन

नगर पालिका में लगातार विकास कार्यों को तेजी के साथ गति दी जा रही है। पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इसमें विकास के साथ-साथ सौंदर्यीकरण ने भी अमरोहा पालिका को नई पहचान दी है। अब नौगांवा सादात रोड पर रजाकपुर चौराहे को आधुनिक रूप से तैयार किया जाएगा। यहां एक प्रवेश द्वार का भी निर्माण होगा। होटल रीगल 77 के पास बनने वाले इस चौराहे पर सुंदर रोड साइड दीवारें, फुलवारी व संकेतक भी लगाए जाएंगे। ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि इसके निर्माण पर 15वें वित्त की राशि खर्च की जाएगी। निर्माण पर 34 लाख रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें