फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों से वसूली के आरोप में रसूलपुर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालकों से अवैध वसूली और कार्य में लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने रसूलपुर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी धनौरा को सौंपी है।
विज्ञापन

गजरौला-चांदपुर मार्ग पर स्थित ग्राम रसूलपुर चौकी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी मार्ग से काफी संख्या में माल से लदे ट्रक गुजरते हैं। बताया जाता है कि रसूलपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र शर्मा व सिपाही रवि के खिलाफ चौकी क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत लगातार पुलिस अधीक्षक तक पहुंच रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों को एसपी विनीत जायसवाल ने गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज गजेंद्र शर्मा व सिपाही रवि को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
चौकी इंचार्ज गजेंद्र शर्मा व सिपाही रवि के खिलाफ ट्रकों से महीना बांधने का दबाव बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतें सही पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। जनपद में पुलिस द्वारा अवैध वसूली व कार्य में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें