फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम तक पहुंचा राशिदा बेगम महाविद्यालय का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राशिदा बेगम महाविद्यालय में शिक्षकों की कथित फर्जी तरीके से नियुक्ति के मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच डीआईजी मुरादाबाद को सौंपते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गश्तियान निवासी डॉ. सैयद अशहर सिद्दीकी द्वारा एक माह पूर्व धनौरा रोड स्थित राशिदा बेगम महाविद्यालय के प्रबंधन द्वारा कथित तौर पर दस शिक्षकों की नियम विरुद्ध तरीके से नियुक्ति का मुद्दा उठाया था। उनका आरोप था कि, सभी नियुक्त दिखाए शिक्षक अन्य दूसरी जगहों पर नौकरी कर रहे हैं। आरोप था कि उनका फर्जी तरीके से अनुमोदन लिया गया है। इस मामले को लेकर पूर्व में जिला प्रशासन और बरेली विश्वविद्यालय को भी शिकायत भेजी गई थी। यह मामला पिछले दिनों सुर्खियों में छाया रहा। विश्वविद्यालय द्वारा लगातार जांच कराए जाने की बात भी कही जाती रही। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के दरबार में भी की गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीआईजी मुरादाबाद को मामले की जांच सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उधर, कॉलेज प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें