फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन भूमि का अधिग्रहण कर किसान को बेरोजगार करने की साजिश : ऋषिपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू अंबावता गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अंबावता ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का शोषण कर रही हैं। गंगा एक्सप्रेस के निकट औद्योगिक गलियारे के लिए किसानों की भूमि जबरन अधिग्रहण कर उनको बेरोजगार बनाने की साजिश रची जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर 12 बजे वह रामपुर में हुई संगठन की महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर युवा जिलाध्यक्ष लोकेश विधूड़ी के नेतृत्व में किसान चौपला पर एकत्र हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला रुकते ही उनको संगठन से जुड़े किसानों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनको बताया गया है कि अमरोहा जिले की चीनी मिल किसानों का शोषण कर रही हैं। चंदनपुर चीनी मिल 0238 प्रजाति के गन्ने को रेड रॉड से ग्रसित होने की बात कह गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रालियों को वापस कर रहा है। किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली करने हैं, लेकिन पर्चियां नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। औद्योगिक गलियारे के लिए किसानों की भूमि का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। इससे किसान बेरोजगार हो जाएगा।
इस मौके पर दिमाग सिंह, चौधरी रमेश सिंह, मुंशी धीरज सिंह, टिंकू अंबावता, सतपाल सिंह, सोनू नागर, इंतजार खां, हाजी कलुआ अब्बासी, तेजपाल प्रजापति, इस्लाम सैफी, कुलवीर अंबावता, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें