राशन कार्ड बनवाने को लेकर तीन-चार दिनों से तहसील का चक्कर काट रहे विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को तब फूट पड़ा
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर के चक्कर में अफसर उलझ गए हैं। शहर पालिका में पहुंचे 29 हजार राशन कार्डों का वितरण किया जाए या नहीं, इसको लेकर गफलत में पड़ गए हैं। फिलहाल पालिका प्रशासन ने कार्डों के वितरण पर रोक लगा रखी है।
उच्चाधिकारियों से बातचीत करने व शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही वितरित करने की बात कही है। कहा जाए तो शासन के हुक्म पर ही फैसला होगा कि कार्ड बंटेंगे या नहीं। चुनाव आचार संहिता से पहले जिला पूर्ति विभाग ने नगर पालिका प्रशासन के पास 29 हजार राशन कार्ड भेजे थे।
एक दिन बाद ही आचार संहिता लागू हो गई थी, जिसकी वजह से उनका वितरण नहीं हो सका था। यहां बता दें कि जो नए राशन कार्ड पालिका कार्यालय आए हैं, उन पर बाकायदा अखिलेेश यादव की तस्वीर छपी है। स्पष्ट लिखा है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेेश। दूसरे पृष्ठ पर मुख्यमंत्री का संदेश कार्ड धारकों के लिए छपा है।