फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने किया किशोरी से बलात्कार

Thu, 29 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अंध विश्वास आए दिन लोगों को मुसीबत में डाल रहा है, मगर लोगों की आंखें खुल नहीं रही हैं। हैरत की बात है कि, कभी झांसा देकर हत्या कराने तो कभी जमीन में दबा धन निकालने के नाम पर जज्बात से खेलने के मामले सामने आ रहे हैं, फिर भी लोग चालबाजों पर आंख भरोसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब एक ऐसी ही एक और मामला सामने आया है। तांत्रिक ने उपचार के बहाने बुलाकर एक रिक्शा चालक की बेटी से दुष्कर्म कर डाला। जानकारी होने पर पहले तो पंचायत बैठी, मगर समझौता नहीं होने पर आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच ही गया। पीड़िता के मामा ने तहरीर दी है।

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी रिक्शा चालक के घर दूसरे मोहल्ले में रहने वाले 55 वर्षीय तांत्रिक का आना जाना था। रिक्शा चालक की नाबालिग बेटी बीमार रहती है। अधेड़ तांत्रिक घर जाकर तंत्र विद्या से किशोरी का उपचार करता था। इधर, उसने किशोरी के परिजनों से कहा कि वह किशोरी को सही कर देगा, मगर इसके लिए किशोरी को देर रात उसके पास भेजना होगा।
विज्ञापन


अंध विश्वास में होश खो बैठे परिजनों ने चालबाज तांत्रिक के पास बेटी को भेज दिया। यहां तांत्रिक ने उपचार के बहाने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। काफी देर बाद घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस जानकारी पर परिजन सन्न रह गए। उधर, मामले को निपटाने के लिए पंचायत बैठ गई।

दो दिन तक पंचायत चली, मगर समझौता होने से पहले किशोरी के मामा को घटना की जानकारी हो गई। इस पर पीड़िता का मामा कस्बा पुलिस चौकी पहुंचा। यहां पुलिस को रेप की तहरीर दी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें