फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। खेत पर जा रही नाबालिग को लिफ्ट देकर उसके साथ दुष्कर्म व वीडियोग्राफी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग मंगलवार की सुबह अपने खेत पर जा रही थी। बताया जाता है कि रास्ते में ही गांव का एक युवक बाइक लेकर किशोरी को मिल गया। उसने किशोरी को उसके खेत पर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठा लिया। आरोप है कि युवक उसे उसके खेत पर ना ले जाकर जंगल में ले गया। वहां पहले से ही मौजूद बाइक सवार युवक के दोस्त ने किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाइक सवार युवक ने दुष्कर्म की वीडियो बना ली। दुष्कर्म के बाद दोनों युवकों ने किशोरी को घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी ने घर पहुंच कर अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर काविंद्र व दीपक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें