फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: लोकल रूटों पर बढ़ाई गईं बसें, भीड़ बढ़ते ही बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रक्षाबंधन पर बहनों को फ्री यात्रा कराने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। भीड़ बढ़ने पर बसों की कमी न पड़े इसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं, भीड़ बढ़ने बसों के फेरे भी बढ़ाने की तैयारी है। बता दें कि रक्षाबंधन को लेकर दो दिनों तक बहनों के लिए बसों में मुफ्त सफर की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

डिपो की बात करें तो अमरोहा के पास 85 बसें हैं। जिसमें 19 अनुबंधित हैं। इसमें 66 निगम की हैं। अधिकांश बसें दिल्ली व लोकल रूटों पर संचालित होती हैं। सोमवार को रक्षाबंधन है। इसके चलते रविवार से ही भीड़ उमड़ने लगी। इस बार फिर से सरकार ने रक्षाबंधन पर रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक बहनों के लिए बसों में फ्री सफर सुविधा दी है। ऐसे में भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में बहनों की सुविधा के लिए डिपो ने सभी व्यवस्थाओं को पूरा करा करने का दावा किया है।
एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि रक्षाबंधन पर नूरपुर, बिजनौर, नजीबाबाद व मुरादाबाद मार्ग पर 50 से बसों को लगाया दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, भीड़ बढ़ते ही बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें