फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अधिवक्ता कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में राजेश बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अधिवक्ता कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में राजेश कुमार राणा को अध्यक्ष व सुरेंद्र कुमार गोले को सचिव चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी निर्वाचन संपन्न हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार चुनाव में 32 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार राणा एडवोकेट को 18 एवं सतीश कुमार एडवोकेट को 12 मत मिले। इस तरह से छह मतों से हराकर राजेश राणा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद पर सुरेंद्र कुमार गोले को 18 एवं मुकेश कुमार यादव को 14 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर आदिल हुसैन को 19 मत तथा सुभाष चौहान को 12 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर दो तथा एक मत कोषाध्यक्ष पद पर निरस्त हुए। इस दौरान शमीम अहमद, सतवीर सिंह चौहान, अनूप अग्रवाल, मोबीन अहमद, अनोज कुमार, मधुर अग्रवाल, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार राणा ने सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया। कहा कि जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें