अमरोहा। झमाझम बारिश से गुरुवार की शाम को तापमान में गिरावट आ गई। मौसम सुहाना हो गया। बाजार में खरीदारी के लिए आए लोग परेशान हो गए। उनकी आवाजाही से शहर की सड़कें कीचड़ से सन गई। फिसलन से गिरते संभलते घर पहुंचें। इसके अलावा शहर के निचले इलाके पानी से डूब गए।
गुरुवार की शाम लगभग छह बजे मौसम के मिजाज में बदलाव आया। हवा के झोंकों के साथ बूंदाबांदी शुरु हो गई। इस वक्त शहर के बाजार कोट, शफातापोता, लकड़ा, नौबत खाना में दुकानों के बाहर लोग खड़े थे। वह लोग सब्जी समेत अन्य जरुरी सामानों की खरीदारी कर रहे थे। इस बीच तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए लोग दुकान के अंदर दाखिल हो गए। कुछ देर तक तेज बारिश होती रही। बारिश के थमने के बाद लोग घर के लिए निकलें, हाथों में सामान की थैली लेकर घर लौट रहे लोग मुश्किल में पड़ गए। सड़क पर फिसलन से गिरते संभलते घर को पहुंचें। सर्वाधिक दिक्कत नौबतखाना तिराहे के समीप हुई। ठेले और खोमचे वाले सड़क पर कब्जा किए रहे। वहीं बाजार रज्जाक में दुकानदार भी परेशान हो गए।