फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के रोड शो को कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

Sat, 01 Oct 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिसकी सफलता के लिए कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को मंडल प्रभारी राशिद अल्वी के नेतृत्व में टीम पीके के पदाधिकारियों ने एसपीजी के साथ जनपद के मार्गों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद ही रूट को फाइनल करने की बात कही। शनिवार को एसपीजी पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से वार्ता करेगी।
विज्ञापन



यहां बता दें कि जिले में 28 सितंबर को राहुल गांधी की जनसभा थी, मगर देरी की वजह से उसको रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेसियों ने उनसे दूसरा कार्यक्रम लिया है। 3 अक्टूबर को जनपद में उनकी जनसभा नहीं बल्कि अब रोड शो होगा। प्रोग्राम मिलने के बाद से कांग्रेसियों ने तैयारियों का सिलसिला फिर से चालू कर दिया है। तेजी के साथ उसको कामयाब बनाने के लिए ताना बाना बुना जा रहा है। 
आज मंडल प्रभारी राशिद अल्वी, पीके टीम व जनपद पदाधिकारियों की एक बैक्वेट हॉल में मीटिंग हुई। कार्यक्रम लगते ही एसपीजी ने भी जिले में डेरा डाल दिया। कांग्रेसी नेताओं के साथ उन्होंने आज उस रूट का दौरा किया, जिस पर राहुल गांधी का रोड शो होगा।
विज्ञापन


अब एसपीजी टीम ने शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से बातचीत कर रूट फाइनल करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौ.सुखराज सिंह ने बताया कि रोड शो को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता 3 अक्टूबर को कार्यक्रम में शिरकत करें। इस मौके पर शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, खुर्शीद अनवर, सुखराज सिंह, निराले अंसारी, सैफुद्दीन, निशान पाशा, यासिर अंसारी, सलीम खां, परेवेज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

मुरादाबाद से संभल में भी होगा राहुल का रोड शो
मुरादाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन अक्तूबर को मुरादाबाद, संभल और अमरोहा में रोड शो करेंगे। मुरादाबाद और अमरोहा में कार्यक्रम वही रहेगा जो स्थगित होने से पहले था। जबकि कार्यक्रम में विस्तार करते हुए संभल को भी जोड़ लिया गया है। उनके कार्यक्रम की तैयारी को लेकर टीम पीके जुट गई है। वहीं एसपीजी ने रूट का निरीक्षण किया। 
राहुल गांधी की प्रदेश भर में चल रही यात्रा के दौरान 28 सितंबर को मुरादाबाद में रोड शो होना था।

लेकिन सुरक्षा और अन्य कारणों से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उनका रोड शो बाद में कराने की योजना बनाई गई। शुक्रवार को उनका कार्यक्रम फिर से मिल गया है। तीन अक्तूबर को राहुल गांधी 11 बजे मूढापांडे हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद उनका रोड शो दलपतपुर जीरो प्वाइंट से शुरू होकर रामपुर दोराहा, काशीपुर तिराहा, जामा मस्जिद पुल, जीआईसी, पान दरीबा, मंडी चौक, टाउन हाल, गंज गुरहट्टी होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें