फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58.54 फीसदी वोटरों ने लिखी 11 की किस्मत

Sat, 01 Oct 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के गांव ओसामाफी में प्रधानी के लिए वोट डालती युवती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला पंचायत के वार्ड 26 के लिए उप चुनाव में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मतपेटियों को सील कर सिख इंटर कालेज नारंगपुर के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। चुनाव में 58.54 फीसदी मतदाताओं ने 11 प्रत्याशियों की किस्मत लिखी। क्षेत्र के 18232 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 12913 वोटर किसी कारण मतदान नहीं कर सके। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब चार अक्टूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 26 पर शुक्रवार को उपचुनाव को मतदान हुआ। सुबह सात मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे संपन्न हुआ। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहे। अफसरों ने बूथों का दौरान कर मतदान पर कड़ी नजर रखी। कुछ बूथों पर एजेंटों में नोकझोंक, कहासुनी के मामले भी सामने आए हैं। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते व्यवस्था बनी रही। सभी बूूूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सील कर सिख इंटर कालेज नारंगपुर के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। चार अक्टूबर को मतगणना होगी। मत पेटियों की सुरक्षा को कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 

उप चुनाव में वोटरों ने दिलचस्पी नहीं ली है। इसी कारण मतदान का प्रतिशत कम रहा है। ओवर आल 58.54 फीसदी मतदान हुआ। इस चुनाव में 31145 वोटर हैं। जिसमें 18232 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए ग्यारह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला लिया है। मतपेटियों में प्रत्याशियों की किस्मत बंद हो गई है। वहीं 12913 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए हैं। जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है। पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें