फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रफातपुरा की टीम ने कलाली प्रीमियर लीग का फाइनल जीता

Mon, 02 Jun 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव कलाली में चल रही प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रफातपुरा की टीम ने जीता। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में रफातपुरा की टीम ने बोहरा की टीम को 87 रन से हराया। विजेता टीम के अखिल मैन ऑफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलोक भारती ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
गांव कलाली में कलाली प्रीमियर लीग नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। रविवार को लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में बोहरा व रफातपुरा की टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर रफातपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। टीम के जोनी ने 66 व अखिल ने 54 रन बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी बोहरा की टीम 12 ओवर में सिर्फ 106 रन ही बना पाई। रफातपुरा की टीम ने 87 रन से खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी अखिल को गेंद व बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विजेता को 11 हजार व उप विजेता टीम को 5100 रुपये की धनराशि पुरस्कार में दी गई। इस मौके पर आलोक भारती, मुकेश चौधरी, पवन कुमार, राहुल, विकास, ऋषभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें