फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उर्स में कव्वालों ने बांधा समां

Wed, 22 Jan 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा शाह विलायत दरगाह पर लगे उर्स में कब्बाली सुनाते कव्वाल। संवाद - फोटो : अमरोहा शाह विलायत दरगाह पर लगे उर्स में कब्बाली सुनाते कव्वाल। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। हजरत शाह विलायत सोहरवर्दी की दरगाह पर चल रहे चार दिवसीय उर्स के तीसरे दिन कांग्रेस नेता डाॅ. मेराज हुसैन, नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह, डिप्टी कलक्टर मसीहा नजम ने दरगाह पर चादरपोशी की। मन्नतें मांगते हुए मुल्क में अमन-चैन और कौम की सलामती के लिए दुआएं की।
विज्ञापन

उर्स के तीसरे दिन की शुरुआत कुरानख्वानी से हुई। सुबह से ही दरगाह पर अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, रामपुर व दिल्ली समेत आस-पास जिलों से भारी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर पहुंचकर गुलपोशी की। मेहमानों की दस्तारबंदी के बाद मुतावल्ली हसन शुजा नकवी ने बताया कि शाह विलायत साहब की दरगाह की एक खासियत है कि यहां बिच्छू भी डंक नहीं मारता है। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आपसी भाईचारे व सौहार्द को कायम रखा जा सकता है।
कहा कि बुधवार को कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन हो जाएगा। वहीं, कव्वालों ने शाह की शान में सूफियाना कलाम पेश कर खिराजे अकीदत पेश किया। शाम ढलते ही रंगबिरंगी रोशनी में सराबोर हुई दरगाह पर हर धर्म के लोगों ने हाजिरी लगाई। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा। दरगाह परिसर में लगे मेले में लोगों की भारी भीड़ रही। उन्होंने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें