कलक्ट्रेट में डीएम से वार्ता करते भाकियू भानू के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के 1013 किसानों का कहना है कि चार साल पहले मध्य गंगा नहर निर्माण खंड मंडल मुरादाबाद ने पुराने सर्किल रेट पर उनसे जमीन ली। शासन के आदेश के बाद भी आज तक ग्रामीण क्षेत्रों के सर्किल रेट का चार गुना अधिक दाम का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों के साथ हुए इस फर्जीवाड़े से भाकियू भानू के पदाधिकारियों में उबाल आ गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डीएम को सौंपकर तत्काल किसानों का बकाया दिलाने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मध्य गंगा नहर निर्माण खंड मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों पर किसानों की जमीन पुराने सर्किल रेट पर जमीन लेने का आरोप लगाया है। डीएम नवनीत सिंह चहल हो को पत्र देकर बताया कि निर्माण खंड विभाग ने एक जवनरी 2014 के बाद धोखा देकर जिले भर के करीब 283 भूमि स्वामियों और किसानों के आपसी समझौते के आधार पर 70 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। ग्रामीण क्षेत्रों के सर्किल रेट और 42 प्रतिशत सोले शियम से भुगतान किया गया है। जबकि करीब चार साल बाद भी किसानों को सर्किल रेट का चार गुना अधिक दाम का भुगतान नहीं किया गया है। विभाग ने किसानों के साथ छल किया है। लिहाजा, किसानों से क्रय की गई भूमि का बकाया उन्हें दिलवाया जाए। पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल जमीन का भुगतान नहीं होने पर भाकियू उग्र आंदोलन करेगी।