अमरोहा। बगैर मास्क पहने और सड़कों पर थूकने वालों के खिलाफ पुलिस ने महामारी अधिनियम की कार्रवाई की है। ऐसे 120 लोगों को चालान किया। जबकि 17,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की। इसमें 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सड़कों पर दौड़ते 68 वाहनों का चालान और एक बाइक को सीज कर दिया। जबकि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 13,350 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने विभिन्न एफआईआर में वांछित कई आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ट्रैफिक पुलिस बाइक सवारों के आगे हाथ जोड़कर घरों में रहने की अपील करती दिखी। एक बाइक पर तीन बच्चों समेत छह सवारियां बैठी मिली। पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
डॉ विपिन ताडा ने बताया कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते अमरोहा नगर पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में उवैद निवासी मोहल्ला सद्दो को गिरफ्तार किया है। डिडौली पुलिस गौवध अधिनियम में वांछित मोहम्मद शोएब निवासी डिडौली को पकड़ा। नौगांवा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के आरोपी शाहरुख निवासी मोहल्ला नई बस्ती को गिरफ्तार किया। रजबपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में नवाजिश, वारिश, फैज निवासी रामपुर घना को पकड़ा है। बीमा पॉलिसी पुरी होने पर छल और जालसाजी कर पैसा नहीं देने के आरोप में नामजद हरद्वारीलाल निवासी चकरुस्तमपुर को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया है। सैदनगली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में रमेश निवासी शरीफपुर संभल, मोहम्मद माजिद निवासी चौड़ी सड़क मदीना मस्जिद सैदनगली, किरतपाल निवासी थाना नखासा संभल, बुद्दा और हेमराज निवासी रुस्तमपुर निरयावली को पकड़ा है। कैंची से वार कर युवक की गैरइरादतन हत्या के आरोपी नरेंद्र निवासी बहादुरपुर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 33 आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि गुरुवार को नए नियम महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई है। जिसमें बगैर मास्क पहले और सड़कों पर थूकने और एक से अधिक सवारी बैठाने पर 120 बाइकों के चालान किया गया। इसके अलावा 17,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।