फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरे दिन समीक्षा करने कलक्ट्रेट नहीं पहुंची लोक लेखा समिति

Sat, 23 Dec 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश विधान मंडल की लोक लेखा समिति की द्वितीय उपसमिति की अधिकारियों के साथ प्रस्तावित दूसरे दिन की समीक्षा बैठक नहीं हो सकी। हालांकि, अधिकारियों की ओर से तैयारियां की गईं, लेकिन समिति वहां नहीं पहुंची। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन की ही बैठक में अधिकांश प्रकरणों पर चर्चा हो चुकी थी।
विज्ञापन

विधान मंडल की लोकलेखा समिति 21 दिसंबर को दो दिवसीय दाैरे पर जिले में पहुंची थी। यहां कई विभागों की समीक्षा बैठक कर नवीन पुलिस लाइन एवं गंगा एक्सप्रेस वे का स्थलीय निरीक्षण भी करना था। बृहस्पतिवार को
समिति ने मिड डे मील, मिड डे मील व ऑपरेशन कायाकल्प व स्मार्ट क्लास के संबंध में जानकारी की। उन्होंने इसके अलावा कृषि, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग गृह, होमगार्ड, ग्रामीण अभियंत्रण सहित कई विभागों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निबटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस लाइन एवं गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया जाना था। लेकिन समिति ने केवल पुलिस लाइन का ही निरीक्षण किया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी समिति की समीक्षा बैठक प्रस्तावित थी। लेकिन समिति कलक्ट्रेट सभागार नहीं पहुंची। समिति के सभापति सदर विधायक महबूब अली का कहना है कि पहले दिन ही अधिकांश विभागों की समीक्षा पूरी कर ली गई थी। पिछले दिनों बरेली मंडल के दौरे के दौरान गंगा एक्सप्रेस वे का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया था। इसीलिए दूसरे दिन समीक्षा बैठक की आवश्यकता नहीं हुई। उधर, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा का कहना है कि पहले दिन समिति द्वारा विभागों की समीक्षा पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें