फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू के हत्यारों को फांसी, पुलिस जवाबदेह और सरकार को बर्खास्त करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति ने दिल्ली में रिंकू शर्मा हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि दिल्ली में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस की सख्त कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। आश्रित को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाए। दिल्ली में हिंदू परिवार पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम उमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जुटान सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई। उन्होंने दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की। कहा कि दिल्ली में रिंकू शर्मा और उनका परिवार श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह में जुटा है। 10 फरवरी की रात को वह धन संग्रह के बाद घर को आएं। इस बीच कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ घर में हमला बोल दिया। इन लोगों के इरादे बेहद खतरनाक थे। इस बीच रिंकू शर्मा गंभीर रुप से जख्मी हो गए उन्हें अस्पताल लेकर गए। वहां पर भी हमला किया गया। इससे पहले भी देश के विभिन्न इलाकों में हिंदू युवाओं पर हमला किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में प्रांत प्रमुख लोकेश यादव, जिला संयोजक जय सिंह ठाकुर, शुभम चौधरी, सत्येंद्र सिंह, विपिन पंडित, पवन सैनी, राजू कुमार, राजू सैनी, ऋतिक कुमार, ओमकार सिंह, रामधन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें