फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के इंकार करने पर युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेेमी ने शादी से इनकार कर दिया जिससे प्रेमिका का गुस्सा भड़क गया। प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा किया। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरा प्रकरण समझने के बाद पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई। यहां काफी देर तक माथापच्ची के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए रजामंद हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया का है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया का है। यहां रहने वाले युवक का प्रेम प्रसंग दो साल से पड़ोस के मोहल्ला निवासी युवती से चल रहा था। आरोप के मुताबिक युवक ने उसे शादी का झांसा युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन, अब युवक शादी करने से इनकार करने लगा। प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी करने का काफी दबाव बनाया लेकिन वह नहीं माना। इससे गुस्साई प्रेमिका शुक्रवार शाम प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। प्रेमिका ने मामले की जानकारी डायल-112 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रेमिका ने सारा मामला समझाया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष शादी के लिए रजामंद हो गए थे। इसलिए दोनों पक्षों को घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें