फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी भाईयों के घर चोरी के खुलासे को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। व्यापारी भाइयों के घर चोरी की घटना के दस दिन बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है जिससे आहत तमाम व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर घटनाओं के खुलासे की मांग की। जल्द पर्दाफाश न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापारी, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में तमाम व्यापारी एकत्र होकर नगर कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पंद्रह दिसंबर की रात नगर के मोहल्ला शफातपोता निवासी नदीम परवेज और उनके भाई अजीम परवेज का परिवार बिजनौर गया हुआ था। तभी चोरों ने उनके मकान में ताला तोड़कर नकदी और जेवरात सहित करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया था। बावजूद इसके वारदात का खुलासा करना तो दूर चोरों का सुराग तक नहीं लगा सकी है। व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि चोरी की घटनाओं के बाद व्यापारियों में रोष है। अगर जल्द घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रमेश कलाल, समीर खान, सुमित धवन, शशि प्रकाश, अनूप गोयल, अर्पण सिंगल, मुजाहिद मंसूरी, खालिद मंसूरी, अनीस फारुकी, शादाब फारुकी, नदीम परवेज, आशु जट वानी, अनुभव गोयल, कमर नकवी, शहजाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें