फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद करने की हो रही कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में जोया टोल प्लाजा पर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मानती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धनौरा ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। देश का अंनदाता सड़कों पर बैठा है। लेकिन सरकार को सुनने को तैयार नहीं हैं। स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकार को सुनना पड़ेगा। नए कृषि कानून से खेती-किसानी को कारपोरेट कंपनियों का गुलाम नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार का आंदोलकारी किसानों के प्रति हठधर्मिता का रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। किसानों से सरकार चलती है। चुनाव से पहले यह लोग किसान हित की बात करते थे, लेकिन कुर्सी पर बैठने के बाद किसानों को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। सरकार को तीन कृषि कानून को वापस लेने पड़ेंगे। प्रस्तावित बिजली विधेयक 2020 वापस होगा। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू की जाए। सरकार एमएसपी की गारंटी लें। यदि सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लेती तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान धनौरा क्षेत्र के तमाम किसानों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आवाज बुलंद की। इस दौरान सुभाष चीमा, बचन सिंह, भूरे सिंह, साहब सिंह, निरंजन सिंह, रीनू सिंह, धर्मवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें