फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून को रद्द करे सरकार, रेलवे ट्रेक पर उतरे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने काफूरपुर में रेल ट्रेक पर कब्जा किया। कुल 25 मिनट तक रेल ट्रैक पर जमे रहे । भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कानून वापसी तक आंदोलन का संकल्प दोहराया। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम मांगेराम चौहान को दिया।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े किसान गुरुवार को दोपहर 12 बजे काफूरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आए। उन्होंने धरना शुरूकर दिया। दोपहर 1.50 बजे किसानों का जत्था रेल ट्रैक की तरफ बढ़ा। किसानों ने ट्रैक पर कब्जा कर लिया। किसानों ने 2.15 बजे तक रेल ट्रैक को जाम कर रखा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। भाजपा सरकार ने किसानों की मुश्किलों को बढ़ाने के लिए कानून बनाया है। इसके चलते किसान पूंजीपति घरानों के गुलाम बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कानून को वापस नहीं लिया जाएगा। तब तक किसान आंदोलन को जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हितैषी होने का दावा कर रही है लेकिन एमएसपी पर खरीद का कानून बनाने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर खरीद के कानून को हर हाल में बनाना होगा। जयकीरत सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसान भाजपा को सबक सिखाएंगे। विरोध प्रदर्शन में सत्यजीत, राधेश्याम, दिनेश, रविंद्र सिंह, डूंगर सिंह, कावेंद्र सिंह, राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें