फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में तौल नहीं होने पर भड़के किसान, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद न होने के कारण किसान परेशान हैं। एक केंद्र पर प्रभारी द्वारा खुद को बीमार बताकर आने में असमर्थता व्यक्त करने और दूसरे पर बारदाना खत्म होने की बात कहकर तौल नहीं की गई। इससे गुस्साए किसानों ने क्रय केंद्रों पर ही जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कई किसान अपना गेहूं लेकर मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों पर बेचने पहुंचे। बस्ती में खाद्य-रसद विभाग का केंद्र तो खुला था, लेकिन वहां तौल नहीं हो रही थी। बताया गया कि केंद्र इंचार्ज की तबियत खराब है। किसानों ने उनसे फोन पर भी बात की। आरोप है कि उन्होंने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इसके बाद गुस्साए किसान वहां से आ गए। वे मंडी समिति के क्रय केंद्र पर पहुंचे। वहां किसानों को जवाब मिला कि बारदाना खत्म हो गया है। इस पर किसान और भड़क गए और केंद्रों पर भ्रष्टाचार और रुपये वसूली के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसान नेता मदनपाल सिंह और नौबहार सिंह ने एमडीएम मांगेराम चौहान से भी तौल न होने की शिकायत की। बाद में प्रदर्शन किया। इस मौके पर मदन सिंह, नौबहार सिंह, शिवलाल सिंह, अमित कुमार, हरवीर सिंह, रामरती देवी, समरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, मदन सिंह, हरपाल कौर, रामगोपाल आदि रहे। मंडी समिति सचिव संजीव कुमार ने बताया कि पहले गेहूं खरीद 15 जून तक होनी थी जो कि अब बढ़ाकर 22 जून तक कर दी गई है। बारदाना खत्म होने के कारण दिक्कत आई थी। मुरादाबाद से बारदाना मंगवाया गया है। शुक्रवार से तौल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें