फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगुवा कलां गांव में लगे भाजपा मुक्त घर के स्टीकर, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। भाजपा सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। घर के बाहर भाजपा मुक्त घर के स्टीकर लगाकर विरोध जताया। साथ की सरकार को किसान एकता की ताकत दिखाने की चेतवानी दी है। यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के जगुवा गांव का है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर तमाम युवक एकत्र हुए। यहां भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद युवकों ने मकानों के गेटों पर भाजपा मुक्त घर के स्टीकर लगाए। युवकों का कहना है कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों के साथ वादा खिलाफ की जा रही है। अब चुनाव होने वाले है, इसलिए भाजपा को सबक सिखाना जरूरी है। जब भाजपा के लोग वोट मागने आएंगे तब उन्हें किसान एकता की ताकत दिखायेंगे। स्पष्ट कहा कि सरकार किसानों पर कृषि कानून थोपना चाहती है। इस कानून से किसान बर्बाद हो जाएगा। इसका फायद भाजपा के करीबी पूंजीपतियों को होगा। इस दौरान विनीत कुमार, विपिन सिह, प्रेम प्रकाश, मोनू, उमेश, नितिन, कमल सिह, दिवाकर सिह, रामवती देवी, सतवीरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें